मुरैना: जलभराव मिला तो स्वास्थ्य अधिकारी पर होगी कार्रवाई, आयुक्त ने शहर का किया निरीक्षण

मुरैना: जलभराव मिला तो स्वास्थ्य अधिकारी पर होगी कार्रवाई, आयुक्त ने शहर का किया निरीक्षण

मुरैना
शहर में जलभराव की स्थिति को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार सुबह नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र धाकरे ने एमएस रोड, वनखंडी रोड, गर्ल्स स्कूल रोड सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या दिखाई देने पर उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को फटकार लगाई।

आयुक्त धाकरे ने स्पष्ट चेतावनी दी कि वर्षा के दौरान शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति पाई गई तो संबंधित एसआई स्वास्थ्य अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी बड़े और छोटे नालों तथा नालियों की सफाई कराई जा चुकी है, इसलिए अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शहर का भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। जहां भी कचरे के ढेर, गंदगी या जल निकासी में बाधा मिलती है, वहां मौके पर ही संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश देकर तत्काल सफाई कराई जा रही है।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि नागरिकों को जलभराव और गंदगी की समस्या का सामना न करना पड़े।

Rupesh Jha

Recent Posts

Pushkar Fair 2026: पुष्कर मेले में इस बार बकरियां दिखाएंगी जलवा! सजेगी ‘बकरी सुंदरी’ की महफिल, विजेता को मिलेगा खास ताज

अजमेर: राजस्थान का विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेला इस बार कुछ अलग और बेहद दिलचस्प होने जा…

59 minutes ago

IAS सौम्या झा का अनोखा AI मॉडल! रात 3 बजे भी देता है जवाब, 683 कर्मचारियों के 8,643 सवालों का किया समाधान

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में कलेक्टर डॉ. सौम्या झा की एक अनूठी पहल प्रशासनिक…

1 hour ago

जयपुर में कांस्टेबल तेजपाल सिंह की बहादुरी! 50 फीट गहरे कुएं में उतरकर बचाई महिला की जान, खाट और रस्सी से किया रेस्क्यू

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस कांस्टेबल तेजपाल सिंह ने साहस और सूझबूझ की…

1 hour ago