Categories: क्रिकेट

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, IPL से भी लिया संन्यास

मुंबई 

भारत के सीनियर बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को तुरंत प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और कहा कि उनके लिए “आगे बढ़ने” का यह सही समय है. 38 वर्षीय रहाणे ने 2013 में शुरू हुए अपने करियर में भारत के लिए कुल 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेले. हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 की अवे टेस्ट सीरीज़ के बाद से वह भारत के लिए नहीं खेले हैं। 

38 साल के अजिंक्य रहाणे ने लिखा, ‘कैप नंबर 278, अब यहीं विराम. वर्षों तक मिले प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद. मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा.’ इस संदेश के साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों, साथियों, कोचों और भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

बल्ले के साथ-साथ कप्तानी में भी हिट
अजिंक्य रहाणे उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया की कप्तानी की. उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड भी शानदार रहा. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने छह मैचों में भारत की कमान संभाली, जिसमें टीम ने चार मुकाबले जीते, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे. खास बात यह रही कि उनकी कप्तानी में भारत को टेस्ट क्रिकेट में एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा. ओडीआई क्रिकेट में रहाणे ने तीन मैचों में कप्तानी की, जिनमें भारत को जीत मिलीं. वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने दो मुकाबलों में टीम की अगुवाई की, जिसमें भारत ने एक मैच जीता और एक में हार का सामना किया। 

अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 ओडीआई और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने तीनों प्रारूपों को मिलाकर 35.95 की औसत 8414 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 15 शतक और 51 अर्धशतक निकले. रहाणे ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया. रहाणे ने 212 आईपीएल मैचों में 30.15 की औसत से 5367 रन बनाए. उन्होंने आईपीएल में 2 शतक और 35 अर्धशतक जड़े। 

रहाणे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “आज मुझे लगता है कि मेरे लिए आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करने का सही समय है। नेशनल सेलेक्टर्स की नज़र से बाहर होने के बावजूद, रहाणे घरेलू क्रिकेट में एक्टिव रहे हैं और 2024-25 सीज़न तक मुंबई टीम की कप्तानी की है। 

ऑस्ट्रेलिया में दिलाई ऐतिहासिक जीत
अजिंक्य रहाणे के करियर का सबसे सुनहरा अध्याय 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर देखने को मिला. एडिलेड टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली. मेलबर्न टेस्ट में शानदार शतक लगाकर उन्होंने भारत को सीरीज में वापसी दिलाई। 

इसके बाद युवा खिलाड़ियों से सजी टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा दिया. यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार उपलब्धियों में गिनी जाती है और रहाणे की कप्तानी को हमेशा याद रखा जाएगा।

रहाणे का टेस्ट करियर
• 85 मैच, 5077 रन, 38.46 औसत
• 12 शतक, 26 अर्धशतक, 49.50 स्ट्राइक रेट
• 578 चौके, 35 छक्के 
Advertisement

रहाणे का ODI करियर
• 90 मैच, 2962 रन, 35.26 औसत
• 3 शतक, 24 अर्धशतक, 78.63 स्ट्राइक रेट
• 293 चौके, 33 छक्के 

रहाणे का टी20I करियर
• 20 मैच, 375 रन, 20.83 औसत
• 1 अर्धशतक, 113.29 स्ट्राइक रेट
• 32 चौके, 6 छक्के

Rupesh Jha

Recent Posts

Pushkar Fair 2026: पुष्कर मेले में इस बार बकरियां दिखाएंगी जलवा! सजेगी ‘बकरी सुंदरी’ की महफिल, विजेता को मिलेगा खास ताज

अजमेर: राजस्थान का विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेला इस बार कुछ अलग और बेहद दिलचस्प होने जा…

24 seconds ago

IAS सौम्या झा का अनोखा AI मॉडल! रात 3 बजे भी देता है जवाब, 683 कर्मचारियों के 8,643 सवालों का किया समाधान

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में कलेक्टर डॉ. सौम्या झा की एक अनूठी पहल प्रशासनिक…

12 minutes ago

जयपुर में कांस्टेबल तेजपाल सिंह की बहादुरी! 50 फीट गहरे कुएं में उतरकर बचाई महिला की जान, खाट और रस्सी से किया रेस्क्यू

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस कांस्टेबल तेजपाल सिंह ने साहस और सूझबूझ की…

20 minutes ago

आत्मविश्वास और परिश्रम से बनाएं अपनी पहचान, समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं युवा : राज्यपाल रमेन डेका….

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि युवा आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और अपनी विशिष्ट…

52 minutes ago