मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि बिना धर्मांतरण के हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी अवैध है। यह फैसला एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती की याचिका पर आया है, जिन्होंने कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी कराने और पुलिस सुरक्षा देने की मांग की थी।
हाईकोर्ट के जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने 7 दिनों तक चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। याचिकाकर्ता युवक-युवती की ओर से अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि युवक-युवती ने अक्टूबर 2023 में अनूपपुर कलेक्टर कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज के लिए आवेदन दिया था।
परिवार के विरोध के कारण दोनों शादी नहीं कर पाए। इसके बाद युवती अपने घर से भागकर युवक के साथ रहने लगी और हाईकोर्ट में आश्रय मांगा।
याचिका में सोशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कराने और परिवार एवं हिंदू संगठनों से सुरक्षा की मांग की गई थी। कोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ एक्ट का हवाला देते हुए कहा कि बिना धर्मांतरण के हिंदू-मुस्लिम शादी मान्य नहीं है।
हालांकि, कोर्ट ने सुरक्षा देने से इनकार कर दिया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…