चंडीगढ़ : हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को भी प्रदेश में कई इलाकों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने 31 मई से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
मंगलवार को सिरसा में तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान था। बुधवार को रोहतक, हिसार और सोनीपत में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई। रोहतक में 1 मिमी, सोनीपत में 0.5 मिमी और हिसार में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई से 2 जून तक प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और येलो अलर्ट जारी रहेगा।
चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्मी से हरियाणा में कई लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को हिसार में आंधी चलने से बिल्डिंग की चौथी मंजिल से टीन शेड और लोहे की एंगल गिरने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। फतेहाबाद में भी एक शख्स की गर्मी से मौत हो गई।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 मई रात से मौसम में बदलाव आ सकता है। 1 और 2 जून को प्रदेश में आंशिक बादल छाने, हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…