भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर एक नया इतिहास लिख दिया है। बीते रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने 96 रनों से जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बारिश हुई है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है। बोर्ड ने कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल है और उम्मीद है कि टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करती रहेगी।
बता दें कि, टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब तीसरी बार जीतकर इतिहास भी रच दिया। इससे पहले भारत ने 2007 और 2024 में यह ट्रॉफी जीती थी और अब 2026 की जीत के साथ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे कामयाब टीम बन चुकी है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह को काफी शुभ माना जाता है। इसे ज्ञान, शिक्षा,…
भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार (9 मार्च) को…
ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग से मिडिल ईस्ट में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई…
टी20 विश्वकप 2026 को जीतकर न भारत ने हिस्ट्री को रिपिट किया बल्कि एक नया…
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगवा हुए मासूम बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर…