भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर एक नया इतिहास लिख दिया है। बीते रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने 96 रनों से जीत हासिल की है। वहीं, फाइनल मुकाबले को जीतने के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप काफी चर्चा में बने हुए है।
बता दें कि, फाइनल मुकाबले में उनकी एक हरकत के कारण अब आईसीसी उनके खिलाफ एक्शन ले सकता है। फाइनल में अर्शदीप ने अपने दूसरे ओवर के दौरान आक्रामक अंदाज में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल की ओर फेंक दिया था. यह थ्रो सीधे मिचेल के कंधे पर जा लगा, जिसके बाद मैदान पर कुछ पल के लिए माहौल गरमा गया।
वहीं, गेंद लगने के बाद मिचेल काफी भड़क गए और उन्होंने तुरंत अंपायर से शिकायत भी की। दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस बढ़ती देख भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को बीच-बचाव करना पड़ा और उन्होंने स्थिति को संभाला। और इस घटना को लेकर अर्शदीप सिंह पर ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 के तहत नियमों के उल्लंघन का मामला बन सकता है। इस नियम के मुताबिक किसी बल्लेबाज या खिलाड़ी की ओर खतरनाक तरीके से गेंद या अन्य उपकरण फेंकना खेल भावना के खिलाफ माना जाता है।
ऐस में देखा जाए तो यह मामला लेवल-1 के दायरे में आता हैं। अब अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का अधिकतम 50 जुर्माना लग सकता है और उनके खाते में 1 या 2 डिमेरिट जोड़े जा सकते हैं।
बता दें कि, भारत ने इससे पहले 2007 और 2024 का टी20 विश्वकप जीता। वहीं, भारत ऐसी पहली टीम है, जिसने बैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कप जीता है और साथ ही पहली बार किसी टीम ने अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…