Uncategorized

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने की पुलिस की तारीफ, सरकार पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगवा हुए मासूम बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। जिसके बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पुलिस की मुस्तैदी को सराहा है लेकिन साथ ही प्रदेश सरकार पर पुलिस को भ्रष्टाचार के लिए बाध्य करने का गंभीर आरोप लगाकर नया विवाद छेड़ दिया है।

बता दें कि, शनिवार को अगवा हुए पांच साल के बच्चे को प्रयागराज पुलिस ने दो दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामला यमुनानगर जोन के मांडा थाना क्षेत्र के सरायकला गांव का है जहां कार सवार बदमाशों ने LKG के छात्र का उसके दादा के सामने अपहरण किया था।

पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार के नेतृत्व में गठित टीमों और सर्विलेंस की मदद से इस गुत्थी को सुलझाया गया। इस त्वरित कार्रवाई ने डरे हुए परिजनों को बड़ी राहत दी है। बताए कि, घटना उस समय हुई जब बच्चा स्कूल वैन से उतरकर अपने दादा के साथ घर जा रहा था। तभी कार सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर बच्चे को अगवा कर लिया और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। परिजनों ने किसी भी पुरानी रंजिश से इनकार किया था, जिसके बाद पुलिस की चुनौती और बढ़ गई थी। डीसीपी विवेक चंद्र यादव और एडिशनल कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर खुद कमान संभाली।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ‘X’ पर इस सफलता के लिए पुलिस कर्मियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने लिखा कि मासूम के घर लौटने की खुशी हम सभी को है और कर्तव्य निभाने वाले पुलिसकर्मी प्रशंसा के पात्र हैं। अखिलेश ने पुलिस की कार्यक्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि अगर पुलिस को सही ढंग से काम करने दिया जाए, तो वे पूरी ईमानदारी से अपना फर्ज निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

अखिलेश यादव ने तारीफ के साथ ही यूपी की भाजपा सरकार पर तीखा तंज भी कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पुलिस को भ्रष्टाचार के लिए बाध्य करती है। सपा प्रमुख के अनुसार, यदि पुलिस को राजनीतिक दबाव और भ्रष्टाचार से मुक्त रखा जाए और वह पहले से सक्रिय रहे, तो अपराध घटित ही नहीं होंगे। उनके इस बयान ने अब सोशल मीडिया पर एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

1 hour ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

2 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

2 hours ago