Uncategorized

देवगुरु बृहस्पति इस तारीख को होंगे मार्गी, इन राशियों की बढ़ सकती मुश्किलें

वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह को काफी शुभ माना जाता है। इसे ज्ञान, शिक्षा, शादी, संतान और किस्मत का ग्रह कहा जाता है। जब गुरु की चाल बदलती है तो इसका असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष पंचांग के अनुसार 11 मार्च 2026 को सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर गुरु मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे। यह स्थिति 13 दिसंबर 2026 तक बनी रहेगी, उसके बाद गुरु फिर से वक्री हो जाएंगे। इस समय कुछ राशियों के लोगों को खास सावधानी रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि उनके लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। अचानक कुछ बदलाव या घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए पैसों से जुड़े मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। बड़े निवेश या आर्थिक फैसलों को कुछ समय के लिए टालना ही ठीक रहेगा। परिवार में भी कभी-कभी तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी है।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों को भी इस समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह की बहस या विवाद से दूर रहना बेहतर होगा। नौकरी और व्यापार से जुड़े कामों में लापरवाही न करें। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। गुस्से या जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को इस समय पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। नौकरी करने वालों को अपने काम पर खास ध्यान देना होगा, क्योंकि छोटी गलती भी परेशानी पैदा कर सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। अगर शांत दिमाग से काम करेंगे तो मुश्किलें आसानी से संभाली जा सकती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को इस समय थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कामकाज में रुकावट आ सकती है और कुछ योजनाओं में देरी हो सकती है। इस दौरान बड़ा निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी सावधानी बरतनी चाहिए। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और किसी पर जल्दी भरोसा न करें।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

Gujarat Local Body Election 2026: “लोकतंत्र में भागीदारी हमारा कर्तव्य”: दिलीप संघानी

Gujarat Local Body Election 2026: “लोकतंत्र में भागीदारी हमारा कर्तव्य”: दिलीप संघानी IFFCO के चेयरमैन…

19 hours ago

BJP में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने की PM की तारीफ, केजरीवाल पर बोला तीखा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को अचानक बड़ा राजनीतिक…

2 days ago

हाई से अब इतनी सस्ती हुई चांदी, जानिए क्या है सोना-चांदी के दाम?

सोना और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी दाम…

2 days ago

जयपुर में “सहकार से समृद्धि” पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला, सहकारी सुधारों को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…

2 days ago

राघव चड्ढा पर केजरीवाल की सामने आई पहली प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…

3 days ago

वक्त से पहले होगी बारिश, देश में समय से पहले मानसून देगा दस्तक ! IMD ने दी जानकारी

अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…

3 days ago