Uncategorized

मिडिल ईस्ट संकट का भारत में दिखने लगा असर, इस शहर में 20 प्रतिशत होटल बंद

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग से मिडिल ईस्ट में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अब इसका सीधा असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई में गैस सप्लाई की कमी होनी शुरू हो गई है। गैस होटलों की संघटना (एसोसिएशन) आहार ने बताया कि गैस सप्लाई की वजह से अब तक मुंबई के 20% होटल बंद हो चुके हैं।

वहीं, एसोसिएशन का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले 2 दिनों में मुंबई के 50% तक होटलों पर ताला लग सकता है। आहार की तरफ से अब तक होटल बंद रखने का कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। ये फैसला होटल मालिकों पर निर्भर करेगा कि वो अपना होटल शुरू रखते हैं या नहीं।

बता दें कि, इससे पहले चेन्नई होटल एसोसिएशन ने शहर में एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई। वहीं, इस संकट के समाधान के लिए एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। एसोसिएशन का कहना है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति को अस्थायी रूप से रोकने की सूचना जारी की है। इस फैसले से रेस्तरां और भोजन से जुड़े बिजनेस पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:

विदाई के समय बेटी का बाप टूट जाता है

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago