दिल्ली

दिल्ली में बंद होंगे मोहल्ला क्लीनिक ! BJP खोलेगी आयुष्मान आरोग्य मंदिर

दिल्ली की हर गलियों और बाजार के बाहर खाली जगहों पर बने मोहल्ला क्लीनिकों पर अब हमेशा हमेशा के लिए ताला लगाने वाला है बिलकुल सही सुना आपने वहीं मोहल्ला क्लीनिक जहां पर फ्री दवाई, फ्री हेल्थ चेकअप, फ्री टेस्ट की सुविधा जैसे तमाम दांवे किए जाते रहे है लेकिन अब दिल्ली की बीजेपी सरकार इन सभी मोहल्ला क्लीनिकों को हमेशा हमेशा के लिए बंद करने जा रही है और इन मोहल्ला क्लीनिक की जगह दिल्ली की 70 विधानसभाओं में बीजेपी सरकार आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने की तैयारी कर रही है दिल्ली सरकार का प्लान है अगले 20 से 25 दिनों के अंदर दिल्ली सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर खेलेगी जहां पर दिल्ली की जनता को फ्री इलाज के साथ साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी.. जो दिल्ली में बने मौजूदा मोहल्ला क्लीनिक से बेहतर होंगे
दिल्ली की बीजेपी सरकार ने एक साल में 1 हजार 139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने का टारगेट रखा है सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर प्राइवेट कंपनियों को लाभ पहुंचा रही थी लाखों रुपये किराया गलत तरीके से मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर सरकारी खजाने से दिया गया है बता दे कि हाल में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने मोहल्ला क्लीनिक को लेकर बड़ा स्टेटमेंट दिया था पंकज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया था दिल्ली की पूर्व सरकार की तरफ से खोले गए मोहल्ला क्लीनिक की हाल-बेहाल है कुछ ही मोहल्ला क्लीनिक है जो खुले है और मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने खूब भ्रष्टाचार किया है हालांकि अब दिल्ली सरकार दावा कर रही है जो अगले 20 से 25 दिनों के अंदर आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरकार खोलने जा रही है जो मोहल्ला क्लीनिक से बेहतर होंगे और उसमे उससे अच्छी सुविधा होगी क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की बीजेपी सरकार ने दावा किया था सरकार सत्ता में आने के बाद सभी वादों को पूरा करेगी और उसमे से आयुष्मान आरोग्य मंदिर एक है हालांकि इनमे किस तरह की सुविधा होगी ये देखना होगा क्योंकि इसको लेकर अभी तक कोई मॉडल सामने नहीं आया है.. लेकिन बोल सकते है. आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दिल्ली वासियों को सस्ता और बेहतर इलाज जरूर मिल सकेगा ऐसा बीजेपी सरकार का दावा है..

krant Nama

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago