Categories: Uncategorized

Volkswegan India में अपने Vehicle Portfolio को अच्छे Level पर expand करने की तैयारी कर रहे है.

एक लंबे इंतजार के बाद जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Volkswagen India अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को एक बड़ा विस्तार देने की तैयारी में है. अब आज कंपनी ने अपने फ्लैगशिप मॉडल ‘Tiguan R-Line’ को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन लैस इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 48.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. फॉक्सवैगन का कहना है कि कार की यह कीमत इंट्रोडक्ट्री है, जिसे भविष्य में बदला जा सकता है. फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन नए MQB Evo प्लेटफॉर्म के अपडेटेड वर्जन पर तैयार की गई है. Volkswagen Tiguan R-Line को पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक और ढेर सारे फीचर्स के साथ लाया गया है. फॉक्सवैगन की इस कार में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. इस गाड़ी को ऑल-व्हील ड्राइव मोड में चलाया जाएगा. कार में प्रो एडप्टिव सस्पेंशन भी दिया है और Tiguan के इस न्यू जनरेशन मॉडल को नया स्टाइल दिया गया है. ये कार एक शार्प लुक के साथ आ रही है.

Tiguan का इंटीरियर भी मॉडर्न लुक वाला है. 15.1-इंच की टचस्क्रीन के साथ आने वाली फॉक्सवैगन Tiguan एक परफॉर्मेंस एसयूवी है.. Tiguan पहले भी भारतीय बाजार में बिकने के लिए आ चुकी है. लेकिन अब 2.0-लीटर TSI इंजन के साथ ये पहले से भी ज्यादा पावरफुल हो गई है. फॉक्सवैगन की ये कार पूरी तरह से विदेश में बनकर तैयार हुई है. फॉक्सवैगन की इस कार में आपको 6 अलग-अलग कलर ऑप्शंस मिलने वाले है. गाड़ी में पर्सिमोन रेड मेटैलिक और सिप्रेसिनो ग्रीन मेटैलिक जैसे कलर शामिल हैं. आप इस गाड़ी को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते है, जोकि प्रीमियम स्पोर्टी एसयूवी Golf GTI के साथ बेची जाएगी. कार के सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 9 एयरबैग दिए गए हैं और ADAS लेवर 2 फीचर दिया गया है. खास बात यह है कि टिगुआन को NCAP सेफ्टी रेटिंग में 5-स्टार रेटिंग हासिल हुई है.

ये भी पढ़ें- बंगाल हिंसा पर सियासी घमासान, सीएम योगी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

 

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

8 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

8 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

8 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

8 hours ago