‘जल्दी करनी पड़ेगी शादी’, रायबरेली में बोले राहुल गांधी

यूपी के रायबरेली में भीड़ ने राहुल गांधी से पूछा कि वह शादी कब करेंगे? इस पर राहुल ने कहा कि वह अब जल्द ही शादी करेंगे. बता दें कि राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा के मैदान में उतरे हैं. इसके अलावा वह केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं.

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान वह सोमवार को फिर रायबरेली में रैली करने पहुंचे. जब राहुल का संबोधन खत्म हो गया तो भीड़ ने उनसे जोर-जोर से सवाल पूछना शुरू कर दिया.

भीड़ बार-बार एक ही सवाल दोहरा रही थी कि राहुल शादी कब करेंगे? जब राहुल ने भीड़ को जोर से आवाज लगाते सुना तो उन्होंने अपने आसपास खड़े लोगों से पूछा कि भीड़ क्या सवाल पूछ रही है. जब खुद ही उन्हें सवाल सुनाई दे गया तो उन्होंने कहा,’अब जल्द ही करनी पड़ेगी.’

बता दें कि केरल के वायनाड से सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार दो लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनकी वायनाड सीट पर पहले ही मतदान हो चुका है. इसके अलावा वह यूपी की रायबरेली सीट से भी INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार हैं. इस सीट पर 20 मई को वोटिंग होनी है.

राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी ने इस लोकसभा सीट को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. प्रियंका ने तो बकायदा रायबरेली के लिए एक विशेष अभियान लॉन्च किया है, जिसमें वह एक दिन में करीब 16 गांवों का दौरा कर रही हैं. इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि 17 मई को रायबरेली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की साझा रैली भी होने वाली है.

हाल ही में कांग्रेस नेता और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज में INDIA ब्लॉक के बैनर तले मेगा रैली की थी. सपा की इस रैली में इंडिया ब्लॉक के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की थी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. राहुल ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन का तूफान आ रहा है, बीजेपी की देश में सबसे बड़ी हार यूपी में होने जा रही है, आप लोग लिखकर ले लो.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

20 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago