दिल्ली

Delhi-NCR में भारी-बारिश से कई जगह जलमग्न, उड़ाने भी हुई प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में देर रात से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान आज दिनभर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि, भारी-बारिश के कारण जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। नोएडा, गुरुग्राम जलमग्न हो गए है जबकि, दिल्ली के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। वहीं, जलभराव होने से ट्रैफ्रिक जाम की स्थिति बन गई है। बारिश का असर उड़ानों पर भी पड़ा है जिससे कई उड़ानों का संचालन देरी से हो रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्रियों को उड़ानों की जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी है।

वहीं, अगर बात करें दिल्ली की तो यहां जलभराव होना आम बात हो गई है। बीडी मार्ग पर सांसदों के फ्लैट में भी पानी भर गया है। IMD ने बताया कि आज यानि शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली में 12 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर खुश नहीं मंत्री और विधायक, 1,500 से अधिक ट्रांसफर फाइलें लंबित

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

23 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago