इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब आखिरकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर 17 साल का अपना सूखा खत्म किया। आरसीबी को आईपीएल की ट्रॉफी को जीतने के लिए एक लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं, अब आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत पर RCB के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से विक्ट्री परेड का एलान हो गया है। संभवत: जो 4 जून को ही होगी।
बता दें कि, अभी विक्ट्री परेड को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है लेकिन इस विक्ट्री परेड का रूट जरूर बताया गया है। विक्ट्री परेड की शुरुआत विधान सौधा (Vidhana Soudha) से होगी और इसका अंत चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
विराट कोहली ने बेंगलुरु की जीत पर कहा कि ‘मैंने इस टीम को अपना सब कुछ दिया है। इसमें मेरी यंग एज से लेकर मेरा पूरा अनुभव भी इसमें शामिल है’। विराट ने आगे कहा कि ‘मेरा दिल और आत्मा सब बेंगलुरु के लिए है।’ ‘ये जीत जितनी फैंस के लिए है, उतनी ही टीम के लिए भी है’। उन्होंने कहा कि’आईपीएल को 18 साल हो गए हैं. मैंने इस टूर्नामेंट को अपनी जवानी से लेकर अपना प्राइम टाइम तक सब कुछ दिया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये दिन भी आएगा। विराट ने बताया मैच कीआखिरी गेंद के बाद मैं इमोशनल हो गया था।’
विराट ने आगे कहा कि ‘मैं इस टीम के लिए तब तक खेलता रहूंगा, जब तक कि मेरे पास आईपीएल खेलने का मौका है। मैं अपने आखिरी मैच तक इस टीम को सबकुछ दे देना चाहता हूं’। विराट ने बताया कि आज वो एक बच्चे की तरह सोएंगे, अपने दिमाग में बिना कोई चिंता लिए।
आपको बता दें कि, आईपीएल (IPL) के इतिहास में 3 बार (2009,2011 और 2016) में आरसीबी (RCB) की टीम फाइनल तक तो पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत सकी लेकिन 18वें सीजन में उसके खिताब जीतने का सपना पूरा हुआ और कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में आरसीबी ने एक नया इतिहास लिख दिया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…