पाकिस्तानी जासूसी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSO) ने बुधवार को जसबीर सिंह नाम के यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जसबीर सिंह को पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क में कथित संलिप्तता का आरोपों में गिरफ्तार किया गया है, जिसके यूट्यूब पर 11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि रूपनगर के रहने वाले जसबीर सिंह पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ संबंध होने का आरोप है जो कि एक आतंकी समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। पुलिस ने बताया कि जसबीर का हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (जासूसी के आरोप में पहले गिरफ्तार) और पाकिस्तानी नागरिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ नजदीकी संबंध थे जो कि पाकिस्तान हाई कमीशन से निष्कासित अधिकारी है।
पंजाब पुलिस की जांच में पता चला है कि जसबीर सिंह ने दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे समारोह में हिस्सा लिया था, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से हुई। जसबीर ने 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की थी। उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तान-आधारित फोन नंबर पाए गए हैं, जिनकी अब विस्तृत फॉरेंसिक जांच की जा रही है।
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…
जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…
अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…