दिल्ली

BJP पर केजरीवाल का बड़ा हमला,, कहा- 6 महीनों में BJP तोड़ देगी सारी झुग्गियां

देश की राजधानी दिल्ली में बुलडोजर एक्शन से हर कोई हैरान,, परेशान है, हर दिन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सरकार का पीला पंजा चल रहा है जिसको लेकर लोगों के मन में एक सवाल जरूर है आखिरी हमारा घर ही क्यों, हमारी दुकान ही क्यों.. दिल्ली के कई इलाकों में MCD और DDA का एक्शन जारी है चाहे वो जंगपुरा इलाको हो ओखला हो या फिर सरोजनी नगर मार्केट हो दिल्ली सरकार के बुलडोजर से कोई भी नहीं बच पाया है जिसके बाद अब विपक्ष के नेता लगातार दिल्ली सरकार की इस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे है पूर्व सीएम आतिशी से लेकर केजरीवाल और उनकी पूरी टीम रेखा सरकार से सवाल कर रही है और जनता के साथ खड़ी है इसी बीच पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का पुराना वीडियो आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पोस्ट किया और जिस वीडियो में केजरीवाल बोलते हुए नजर आ रहे है अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी तो ये लोग 6 महीने के अंदर सारी झुग्गियां तोड़ देंगे दुकानों को तोड़ देंगे और अब इसी वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी रेखा सरकार से सवाल पूछ रही है
हालांकि दिल्ली में बुलडोजर एक्शन के बाद रेखा सरकार पर तमाम सवाल उठे रहे है लेकिन इस कार्रवाई को लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से साफ किया गया है जो भी कार्रवाई हो रही है कानून और नियमों के तहत की जा रही है अधिकारियों ने बताया कि जिन भी दुकान, मार्केट, घरों पर बुलडोजर चलाया गया है वो सरकारी जमीन पर बनाया हुआ था जिसके बाद ये कार्रवाई की जा रही है हालांकि कई लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि बिना किसी नोटिस के उनके घर पर बुलडोजर चलाया गया है उनकी दुकाने तोड़ी जा रही है और मामला अब दिल्ली की अदालतों में पहुंचता हुआ नजर आ रहा है कई दुकानदार और मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्षों ने कोर्ट का रूख किया और इस कार्रवाई को रोकने की मांग की है..


दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी नेताओं ने आम आदमी पार्टी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि- आम आदमी पार्टी सिर्फ और सिर्फ इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की नीति और उनकी सोच को दिल्ली के विधानसभा चुनाव में नाकार दिया था अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने एक्सपोज़ किया है और अब इनके पास कोई मुद्दा नहीं है तो ये सिर्फ और सिर्फ राजनीति कर रहे है हालांकि दिल्ली सरकार की तरफ से साफ किया गया है जो भी कार्रवाई की जा रही है वो पूरी तरह से नियमों के तहत की जा रही है किसी का भी घर तोड़ा नहीं जा रहा है सरकार की जमीन पर जो कब्जा था अधिकारी उन्हे खाली कर रहे है हालांकि इतना जरूर तय है BJP सरकार की इस कार्रवाई के बाद राजधानी दिल्ली में एक नई बहस झिड़ गई है आम आदमी पार्टी गरीबों के साथ खड़ी होकर खुद को उनका मसीहा साबित करने में जुटी है तो दूसरी तरफ रेखा सरकार दावा कर रही है अवैध तरीके से बनाई गई झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है और जिनकी घर तोड़े गए है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हे घर दिए गए है और आगे भी दिए जाएंगे…

 

 

लॉरेंस बिश्नोई का शार्पशूटर ढेर, नोएडा-दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन

राजस्थान सहकारिता भर्ती घोटाला, कांग्रेस-बीजेपी में आरोप प्रत्यारोप

HISSAR-CHANDIGARH: हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट को मिली मंजूरी, 9 जून से शुरू होगी हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट, 3 हजार तक होगा फ्लाइट का किराया, 45 मिनट में तय होगा फ्लाइट से सफर

 

 

admin

Recent Posts

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

3 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

4 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

5 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

6 hours ago

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 day ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

1 day ago