मदन राठौड़ बने राजस्थान BJP के नए अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ को पार्टी ने नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। वे इस पद पर सांसद सीपी जोशी की जगह लेंगे। वहीं, इसके साथ ही पार्टी ने अरुण सिंह की जगह सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।
बता दें कि, बीजेपी ने राजस्थान में विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव से पहले ये बड़ा बदलाव किया है। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद राठौड़ ने ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सब मिलकर भाजपा राजस्थान को नई बुलंदियों पर ले जायेंगे और डबल इंजन की सरकार में विकास की नई गाथा लिखेंगे।’’
उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष की नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी जी से शिष्टाचार मुलाकात की। आपको बता दें कि, दो दिन पहले सांसद सीपी जोशी ने पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…