सांबा में सेना ने शुरू किया Anti Tunnel ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बलों ने सीमा पार सुरंगों का पता लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा (International Border) पर एक अभियान शुरू किया है।
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, विशेष उपकरणों से लैस बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाकर्मी इस अभियान के तहत सीमावर्ती इलाकों की बारीकी से जांच कर रहे हैं तथा घनी झाड़ियों और जंगली इलाकों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
वहीं, इस अभियान में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘सीमा पार किसी भी सुरंग की मौजूदगी का पता लगाने के लिए व्यापक सुरंग-रोधी कवायद शुरू की गई है।’’ उन्होंने आगे बताया कि तलाशी अभियान में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है और संभावित आतंकवादी घुसपैठ से उत्पन्न सुरक्षा खतरों के जवाब में यह अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया, ‘‘सुरक्षा बल सुरंगों की आशंका को खत्म करने के लिए घने झाड़ीदार इलाकों को साफ कर रहे हैं।’’
NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…
आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…
सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…