मानहानि केस में सुलतानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर की सांसद और विधायक (MP/MLA) अदालत में पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, उन्होंने आज तक किसी के खिलाफ कभी भी ऐसा बयान नहीं दिया जिससे मानहानि का कोई मामला बने। वहीं, अब अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त तय की है।

अदालत में पेश हुए राहुल गांधी

राहुल गांधी की अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने कहा कि, उन्होंने अदालत में विशेष जज शुभम वर्मा के सामने कहा कि, ”मेरे खिलाफ जो वाद कोर्ट में दायर किया गया है, वह सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए किया गया है।” उन्होंने बताया कि अब आगे की कार्रवाई के लिए अदालत ने 12 अगस्त की तारीख तय की है। अब वादी के अधिवक्ता की तरफ से साक्ष्य पेश किया जाएगा। वहीं, राहुल गांधी के सुलतानपुर आने पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करने के लिए दीवानी परिसर में मौजूद रहे।

बता दें कि, राहुल गांधी ठीक 11 बजे दीवानी परिसर पहुंचकर अदालत नम्बर 15 में विशेष जज के सामने पेश हुए। इस दौरान दीवानी परिसर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। अदालत में बयान दर्ज कराकर राहुल गांधी लौट गए।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

5 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago