लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में उत्तराखंड की 5 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को है। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
इसके साथ ही 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। चुनाव आयोग के हर आदेश को उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने सख्ती से लागू किया है।
वहीं, डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए राज्य की सभी चौकियों पर पुलिस को तैनात किया गया है। राज्य की सीमाओं पर नकदी और अवैध शराब की आवजाही ना हो, इसके लिए गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।
इसके अलावा लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी बूथों पर पुलिस, सीएपीएफ और होमगार्ड्स की तैनाती रहेगी। वहीं, चुनाव को देखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक और…
पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ने एक और…
पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ने एक और…
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ASEAN ग्रुप में शामिल दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों…
नई दिल्ली आठवें वेतन आयोग के गठन को एक साल से भी ज्यादा का समय…
रायपुर: गोपाष्टमी महापर्व के पावन अवसर पर आज जिले के ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन…