Categories: देश

Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव से पहले झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, बस से 1.10 करोड़ कैश बरामद

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। गिरीडीह में एफएसटी टीम ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार से कोलकाता जा रही महारानी बस में छापेमारी की। जिसके बाद करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।

गिरीडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि एक बस से मोटी रकम बिहार के गया से कोलकाता भेजी जा रही है। जिसके बाद उन्होंने टीम को सतर्क किया और बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। बगोदर के औरा के पास महारानी बस की जांच की गई, जिसमें एक करोड़ 9 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। बताया गया कि इतनी मोटी रकम को लेकर हुई पूछताछ में एक व्यक्ति संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा है।

बस में सवार दो लोगों से मिला कैश:

पुलिस के मुताबिक, ये रकम दो लोगों के पास से जब्त की गई। पहले शख्स से 67 लाख और दूसरे के पास से 42 लाख रुपये बरामद हुए थे। एसपी ने बताया कि आयकर विभाग को भी नगद राशि जब्त किए जाने की सूचना दी जा रही है और हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। छापेमारी टीम में बगोदर बीड़ीओ अजय कुमार वर्मा, थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago