Categories: देश

10 मई को खुलेगा केदारनाथ धाम, रास्ते में आने वाली इन पवित्र स्थानों के भी करें दर्शन

Kedarnath Temple : केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यह धाम 10 मई 2024 से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। यदि आप केदारनाथ धाम के दर्शन करने जा रहे हैं तो इसके आसपास के पवित्र धामों पर भी जाना न भूलें।

देवप्रयाग: यह उत्तराखंड के पांच प्रयागों में से एक है। यह वही स्थान है जहां गंगोत्री से आने वाली भागीरथी नदी और बद्रीनाथ धाम से आने वाली अलकनंदा नदी का संगम होता है। देवप्रयाग से यह नदी पवित्र गंगा के नाम से जानी जाती है। यहां श्री रघुनाथ जी का मंदिर भी है।

बद्रीनाथ: यह केदारनाथ के पास ही स्थित है। केदारनाथ से बद्रीनाथ के बीच की दूरी करीब 40 किलोमीटर है। भगवान शिव के परम भक्तों को जीवन में एक बार बद्रीनाथ जरूर आना चाहिए। यहां भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसके अलावा आप यहां बर्फ की चादर से ढकी चोटियां, तप्त कुंड, नीलकंठ की चोटी और द वैली ऑफ फ्लॉवर जैसी जगहें भी घूम सकते हैं।

ऋषिकेश: दिल्ली-एनसीआर से केदारनाथ जाने वाले लोग ऋषिकेश भी जा सकते हैं। हर साल यहां हजारों लोग गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। ऋषिकेश से केदारनाथ की दूरी सिर्फ 105 किलोमीटर है। यहां लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट, स्वर्ग आश्रम, नीलकंठ महादेव मंदिर समेत कई धार्मिक स्थल हैं।

हरिद्वार: यह भारत के सबसे धार्मिक शहरों में गिना जाता है। दुर्गा पूजा के समय यहां का नजारा बड़ा दिव्य होता है। कुम्भ मेले के समय हरिद्वार की खूबसूरती कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। यहां हर की पौड़ी, चंडी देवी मंदिर, पवन धाम और विष्णु घाट यहां आकर्षण के सबसे बड़े केंद्र हैं। हरिद्वार से केदारनाथ केवल 123 किलोमीटर दूर है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago