CG News : भाजपा नेता अमित चिमनानी के गाने ने मचाई धूम… ‘वो आयेगा, फिर आएगा, मोदी आयेगा’

Raipur : छत्तीसगढ़ बीजेपी नेता अमित चिमनानी राजनीति के साथ ही अपने नवाचार के लिए भी जाने जाते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर उन्होंने धमाल मचाया है। इस बार उन्होंने देश के मुखिया पीएम नरेंद्र मोदी पर चुनावी गीत लिखा है। इस गीत को उन्होंने न केवल लिखा है बल्कि अपने स्वरों से भी सजाया है। गीत के बोल हैं ‘वो आयेगा, फिर आएगा, मोदी आयेगा’।

इसमें केंद्र सरकार की ओर से किये गये विकास कार्यों और पीएम मोदी के व्यक्तित्व और कृत्तित्व को गीत के माध्यम से व्यक्त किया गया है। सीए और छत्तीसगढ़ बीजेपी मीडिया विभाग के प्रभारी अमित चिमनानी ने इसके पहले हाल ही में एक पुस्तक भी लिखा है। ‘मोदी मैजिक’ नाम से लिखे इस किताब का विमोचन बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी और चुनाव प्रभारी नितिन नबीन और डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया था। नवीन ने ‘मोदी मैजिक’ किताब का विमोचन करते हुए कहा कि यह पुस्तक कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों के लिए आईना है।

उन्होंने कहा कि इस किताब में यूपीए सरकार के 10 साल और मोदी सरकार के 10 वर्षों के विभिन्न क्षेत्रों के आंकड़े पेश किये गये हैं। इन आंकड़ों से स्पष्ट है मोदी सरकार के 10 वर्षों में कांग्रेस के 55 वर्षों से ज्यादा का काम हुआ है। भारत तेज रफ्तार से विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस का कोई भी राष्ट्रीय नेता इन आंकड़ों पर चर्चा करने की हिम्मत नहीं दिखा सकता।

हिंदी फिल्म ‘695’ में निभाई को-प्रोड्यूसर की भूमिका –

चिमनानी बीजेपी नेता होने के साथ ही एक शानदार कलाकार, गायक, को-प्रोड्यूसर और लेखक भी हैं। पिछले साल राम मंदिर अयोध्या पर उनकी हिंदी फिल्म 695 भी आ चुकी हैं। इस मूवी में वो रामानंद सागर की ‘रामायण’में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आये थे। इसमें उनके शानदार भूमिका की खूब सराहना की गई थी।

admin

Recent Posts

जयपुर में “सहकार से समृद्धि” पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला, सहकारी सुधारों को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…

7 hours ago

राघव चड्ढा पर केजरीवाल की सामने आई पहली प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…

11 hours ago

वक्त से पहले होगी बारिश, देश में समय से पहले मानसून देगा दस्तक ! IMD ने दी जानकारी

अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…

12 hours ago

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…

12 hours ago

कंसाई नेरोलैक ने अपने पेंट को भारतीय इतिहास के सबसे कठिन टेस्ट से पार किया

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…

12 hours ago

राजधानी देहरादून में निकाली गई ‘महिला जन आक्रोश रैली’, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…

13 hours ago