LOK SABHA ELECTIONS 2024 : खरगे ने मप्र कांग्रेस से मांगे 18 सीटों पर ‘सिंगल’नाम

भोपाल। दिल्ली में शुक्रवार को होने वाली कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की मीटिंग टल गई है। अब यह मीटिंग 18 मार्च को आयोजित होगी। बैठक से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मप्र की बाकी 18 लोकसभा सीटों के लिए सिंगल नाम मांगे हैं। प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी मंथन कर सिंगल नाम भेजेगी। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 28 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। अब तक कांग्रेस ने प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि 18 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है। कांग्रेस ने प्रदेश की 10 लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। इन उम्मीदवारों में भिंड से फूल सिंह बरैया, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार, बैतूल से रामू टेकाम, खरगोन से पोरलाल खरते, धार से राधेश्याम मुवेल, देवास से राजेन्द्र मालवीय, मंडला से ओमकार सिंह मरकाम और सीधी से कमलेश्वर पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

भारती पारधी को उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने सभी सीटों पर उतारे प्रत्याशी: इधर भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। इन प्रत्याशियों में विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह, मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर, भिंड से संध्या राय, गुना शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, इंदौर से शंकर लालवानी, मंदसौर से सुधीर गुप्ता, होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी, खजुराहो से बीडी शर्मा, सतना से गणेश सिंह, रीवा से जनार्दन मिश्रा, दमोह से राहुल लोधी, टीकमगढ़ से वीरेंद्र खटीक, सागर से लता वानखेड़े, वहीं बैतूल से दुर्गादास उइके, खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल, खरगोन से गजेंद्र पटेल, रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान, देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी, राजगढ़ से रोडमल नागर, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, जबलपुर से आशीष दुबे, शहडोल से हिमाद्री सिंह, सीधी से राजेश मिश्रा, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, धार से सावित्री ठाकुर और बालाघाट से भारती पारधी को उम्मीदवार बनाया है।

 

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

29 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago