लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। जिन सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, उसमें पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट शामिल है।

इस बीच चुनाव आयोग ने दोपहर 1 बजे तक के आंकड़े जारी कर दिए हैं। 8 राज्यों की 57 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 40.09% फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान हिमाचल प्रदेश में 48.63% हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान बिहार में 35.65% वोटिंग हुई है।

  • बिहार-35.65%
  • चंडीगढ़-40.14%
  • हिमाचल प्रदेश- 48.63%
  • झारखंड- 46.80%
  • ओडिशा- 37.64%
  • पंजाब- 37.80%
  • उत्तर प्रदेश- 39.31%
  • पश्चिम बंगाल-45.07%

बंगाल में कई जगहों पर हिंसा

पश्चिम बंगाल में लोकसभा मतदान के बीच कई जगहों पर हिंसा की खबर है। जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र के भांगर में, तृणमूल कांग्रेस और आईएसएफ के समर्थकों के बीच झड़प हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इलाके से कुछ देशी बम भी बरामद हुए हैं। वहीं दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली में बूथ संख्या 40, 41 पर भीड़ द्वारा कथित तौर पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन को पानी में फेंक दिया। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान केंद्रों से कोई भी ईवीएम या वीवीपैट मशीन नहीं ले जाया गया और जो पानी में फेंके गए वे आरक्षित ईवीएम थे। संदेशखाली के बरमजुर इलाके में बीजेपी ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने कल रात उनके पोलिंग एजेंटों के घरों पर जाकर उन्हें धमकी दी थी।

ओडिशा में बीएलओ की मौत

ओडिशा के जाजपुर जिले के बिंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या-157 के एक बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) की मौत हो गई है। कलेक्टर और डीएम सह डीईओ निखिल पवन कल्याण ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मृतक की पहचान मनोरंजन साहू (58) के तौर पर हुई है, जिसकी चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत हुई।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago