मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में फूटी कोठी इलाके के एक योग केंद्र में आयोजित देशभक्ति कार्यक्रम के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। 73 वर्षीय बलवीर सिंह छाबड़ा नाम का एक शख्स स्टेज पर तिरंगा लेकर परफॉर्म कर रहा था, तभी अचानक नीचे गिर गया।
शुरुआत में लोग इसे परफॉर्मेंस का हिस्सा समझकर तालियां बजा रहे थे। लेकिन कुछ देर बाद जब वह नहीं उठे तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बलवीर सिंह तिरंगा लिए मां तुझे सलाम गीत पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। परफॉर्मेंस के दौरान अचानक वह धीरे-धीरे नीचे गिरने लगते हैं। पहले तो लोगों को लगता है कि वह एक्टिंग कर रहे हैं, लेकिन जब काफी देर तक वह नहीं उठते तो उन्हें उठाने की कोशिश की जाती है। जब वह नहीं उठते तो उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया जाता है। जहां जांच के बाद डॉक्टर उन्हें मृतक घोषित कर देते हैं।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
इस घटना से इंदौर में शोक का माहौल है। बलवीर सिंह को देशभक्ति का जुनून था और वह अक्सर देशभक्ति कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे।
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…