उत्तर प्रदेश

Jaunpur: एक लव स्टोरी का अनोखा क्लाइमेक्स, पति ने पत्नी की करवा दी उसके प्रेमी से शादी, पत्नी से बोला पति- “जा जी ले अपनी जिंदगी”

Jaunpur: एक लव स्टोरी का अनोखा क्लाइमेक्स

जौनपुर की एक लव स्टोरी के अनोखे क्लाइमेक्स की तस्वीरें जिसने भी देखी, वो हैरान हो गया… क्योंकि, इस वीडियो में पति ने मंदिर में अपनी पत्नी की शारी उसके प्रेमी से करवा दी…
जी हां, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की परिभाषा ही बदल दी है। ये खबर किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं, बल्कि हकीकत है- जहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसकी मोहब्बत की मंज़िल तक पहुंचाने के लिए खुद उसका कन्यादान कर दिया

और ये वाक्या देखकर मंदिर में मौजूद हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि, जौनपुर जिले के मां दुर्गा मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर फेरे नहीं लिए गए। बल्कि कुछ चंद लोगों की मौजूदगी में माता रानी के दरबार पति ने पत्नी की मांग में प्रेमी के हाथों सिंदूर भरवा दिया। जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

आपको बता दें कि, जौनपुर जिले के एक गांव के रहने वाले अरविंद का 2 वर्ष पहले रीता से शादी हुई थी। लेकिन रीता अपने प्रेमी यशवंत को भूल नहीं पाई। शादी के बाद भी रीता के प्रेम प्रसंग चलता रहा। जिसके लिए पति ने पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की। लेकिन पत्नी के स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया।

शादी के बाद रीता दुल्हन बनकर ससुराल तो आ गई थी… लेकिन जैसे ही ससुराल से वापस मायके गई। प्रेमी के साथ भाग गई। हालांकि मायके वालों के प्रयास से वो वापस लौट आई। लेकिन ये बात जब पति को पता चली तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। फिर भी उसने खुद को संभाल कर रिश्तो को निभाने के चक्कर में पत्नी को लेकर नोएडा चला गया।

उसे उम्मीद थी कि, पत्नी लगातार उसके साथ रहेगी। तो उसके विचार बदल जाएंगे। वो अपने गृहस्थ जीवन को अपना लेगी। लेकिन पत्नी के आदतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वो अपने प्रेमी यशवंत के साथ जब मौका मिलता, फोन पर प्रेम का राग छेड़ देती थी। हद तो तब हो गई। जब पत्नी ने साफ तौर पर कह दिया कि, वो अपने प्यार के लिए कोई भी बड़ा कदम उठा सकती है। जिससे पति सहम गया।

मामले में पति समझ गया कि, पत्नी की खुशी उसके साथ नहीं बल्कि उसके अपने प्रेमी के साथ है। ऐसे में पति ने पत्नी का प्रेमी के साथ विवाह कराने का फैसला कर लिया। पति ने नोएडा से वापस घर लौटने का प्लान बनाया। जौनपुर पहुंचकर दुर्गा मंदिर में पत्नी की मांग में प्रेमी के हाथ से सिंदूर भरवा कर उसके प्रेमी को सौंप दिया।

मामले में पति का कहना है कि, वो जिसके साथ खुश रहेगी। उसे रहने देने में ही उत्तम है। किसी के जीवन में बाधा बनने के बजाय उसे उसके हाल पर छोड़ देना सही है। पति ने कहा कि, रीता अपने प्रेमी यशवंत के साथ ज्यादा खुश रहेगी। उसकी खुशी में मेरी खुशी है। उसकी खुशी और सुखमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। कुछ लोग अरविंद को ‘महान’ कह रहे हैं, तो कुछ रीता के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन अरविंद का बयान सबको चुप करा गया…

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago