बजरंग दल जम्मू-कश्मीर के रियासी में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ बुधवार को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी साझा की है।
बता दें कि, रविवार को हुए आतंकी हमले में दो साल के एक बच्चे समेत नौ लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए हैं। विहिप के केंद्रीय महामंत्री (संगठन) मिलिंद परांडे ने घटना की निंदा करते हुए कहा, “यह पाकिस्तान समर्थित इस्लामी आतंकवादियों द्वारा किया गया कायरतापूर्ण हमला है।”
उन्होंने कहा, “विहिप की युवा शाखा बजरंग दल ने कल (बुधवार) पूरे देश में इस्लामी आतंकवाद का पुतला जलाने और संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है, जिसमें उनसे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया जाएगा।”
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…