चंडीगढ़ में एक व्यक्ति भूमि विवाद के समाधान के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने की मांग को लेकर मंगलवार को 125 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 5 घंटे बाद पुलिस उसे नीचे उतरने के लिए मनाने में कामयाब रही। उसे ‘स्काईलिफ्ट’ सीढ़ी की मदद से नीचे उतारा गया।
चंडीगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गुरमुख सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि सेक्टर 17 में एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास एक दमकल गाड़ी और एक एम्बुलेंस तैनात की गई।
DSP ने बताया कि हरियाणा में जींद का रहने वाला विक्रम पंजाब के मानसा जिले में एक भूमि विवाद में उलझा हुआ है और उसने दावा किया कि मामले में उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
डीएसपी गुरमुख सिंह ने आगे बताया कि उन्होंने खुद विक्रम से फोन पर वार्तालाप की और बताया कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी से बात की है और उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। सिंह ने विक्रम को मुख्यमंत्री के आवास तक ले जाने का आश्वासन भी दिया।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…