राजस्थान

JAIPUR: 3 फर्जी डॉक्टर हुए गिरफ्तार, बड़े रैकेट का हुआ पर्दाफाश

JAIPUR: 3 फर्जी डॉक्टर हुए गिरफ्तार, बड़े रैकेट का हुआ पर्दाफाश

राजस्थान में चिकित्सा जगत से जुड़े एक बड़े धोखाधड़ी के मामले का ख़ुलासा हुआ है। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने फ़र्ज़ी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन प्रमाण पत्र और नेशनल मेडिकल कमीशन रजिस्ट्रेशन रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी देवेंद्र पर अपने साथी डॉ. शुभम और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर एक बड़ा फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने पियूष नामक व्यक्ति से ₹16 लाख की मोटी रकम ली और उसे अवैध तरीके से FMGE प्रमाण पत्र और NMC रजिस्ट्रेशन दिलवा दिया।

जांच में पता चला है कि, ये धोखाधड़ी केवल पियूष तक ही सीमित नहीं थी। मुख्य आरोपी डॉ. देवेंद्र सिंह गुर्जर और उसके साथी डॉ. शुभम गुर्जर ने भी खुद के लिए इसी अवैध तरीके का इस्तेमाल किया। इन दोनों ने अपने नाम पर भी फ़र्ज़ी FMGE प्रमाण पत्र बनवाया था, जिससे ये ज़ाहिर होता है कि, ये गिरोह न केवल दूसरों को सुविधा दे रहा था, बल्कि इस अवैध नेटवर्क का उपयोग अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए भी कर रहा था।

फ़र्ज़ी प्रमाण पत्रों की मदद से इन लोगों ने इंटर्नशिप भी पूरी कर ली है…जहां डॉ. पियूष ने करौली मेडिकल कॉलेज से… डॉ. शुभम गुर्जर ने राजीव गांधी अस्पताल, अलवर से… और डॉ. देवेंद्र सिंह गुर्जर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, दौसा से इंटर्नशिप पूरी की है….

फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के आधार पर सरकारी मेडिकल संस्थानों में इंटर्नशिप करने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पेशेवर ईमानदारी पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। फ़िलहाल, SOG इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। फ़र्ज़ीवाड़े के इस बड़े नेटवर्क से जुड़े अन्य सभी संबंधित व्यक्तियों और गिरोह के सदस्यों की तलाश जारी है, ताकि इस धोखाधड़ी की पूरी चेन को तोड़ा जा सके और भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों को रोका जा सके। ये मामला उन सभी संस्थाओं के लिए एक चेतावनी है जो महत्वपूर्ण प्रमाण पत्रों और रजिस्ट्रेशन की जांच प्रक्रिया में शामिल हैं।

Abhishek Saini

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago