सरेंडर से पहले अरव‍िंद केजरीवाल को कैंसर का डर? BJP ने बताया नौटंकी!

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत 2 जून को खत्म हो रही है. इससे पहले उन्‍होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका फाइल की. इसमें उन्होंने मेडिकल ग्राउंड पर 7 दिन और जमानत की मांग की. आप नेता अतिशी ने बाताया कि केजरीवाल की तबीयत ज्यादा खराब है. उनका कीटोन लेवल बहुत बढ़ा हुआ है, जिसके लिए उनको कैंसर की जांच समेत कई मेडिकल टेस्ट कराने की जरूरत है.

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने प्रेस वर्ता में कहा, ‘केजरीवाल की बीमारी इतनी गंभीर है कि उनकी किडनी के खराब होने के साथ ही कैंसर तक का खतरा है.’ आतिशी ने आगे कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं, गिरफ्तार होने के तुरंत बाद उनका वजन सात किलोग्राम कम हो गया था. उनका वजन अभी री-गेन नहीं हो पाया है. टेस्ट में उनका कीटोन लेवल काफी हाई आया है. डॉक्टरों का मानना है कि उस पर और परीक्षण किए जाने की जरूरत है; इसलिए, यह याचिका दायर की गई है.’

लेकिन जेल जाने से ठीक पहले केजरीवाल की इस याचिका पर सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी ने इस याचिका पर सवाल उठाया है. उसने आरोप लगाया कि केजरीवाल जेल जाने से बचने के लिए नया हथकंडा अपना रहे हैं. वहीं, दिल्ली में AAP के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने इसे कोर्ट का मामला बताते हुए पल्ला झाड़ लिया है.

बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा कि हम चाहते हैं कि केजरीवाल का पूरा इलाज होना चाहिए. हमारी कामना है दिल्ली के मुख्यमंत्री जल्दी से स्वस्थ हो जाएं. हमें लगता है कि हर कोई यही चाहता होगा क्योंकि स्वास्थ्य और सियासत दोनों अलग-अलग मसले हैं, लेकिन अंतरिम जमानत के लिए दिए तर्कों के बाद कुछ सवाल ज़रूर खड़े होते हैं. सवाल ये कि अगर केजरीवाल की तबीयत इतनी गंभीर है तो वो चुनाव के दौरान लगातार प्रचार क्यों कर रहे हैं. वो लगातार अपनी सेहत पर रिस्क क्यों ले रहे हैं. अगर केजरीवाल को कैंसर का खतरा है जैसा कि उनकी पार्टी के नेता दावा कर रहे हैं तो वो फ़ौरन उस जांच को क्यों नहीं करा रहे हैं, जिसके लिए डॉक्टर ने उनको बोला है.

केजरीवाल की इस नई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला करेगा और कब करेगा ये पता नहीं, लेकिन जब तक कोई फैसला नहीं आता तब तक के लिए इतना तो तय है कि 5 दिन बाद 2 जून को केजरीवाल को सरेंडर करना होगा. उन्हें फिर से तिहाड़ जाना होगा. दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल के बयान पर भी कोर्ट ने सरेंडर की बात दोहराई थी.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

15 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago