दिल्ली मेट्रो में पैंटोग्राफ फ्लैशिंग: ट्रेन से उठने लगी आग की लपटें… टला बड़ा हादसा

दिल्ली मेट्रो की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो में सोमवार शाम को एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन की छत पर आग की लपटें निकलती हुई देखी गईं। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इस घटना पर बयान जारी कर बताया है कि यह पैंटोग्राफ फ्लैशिंग का मामला था। पैंटोग्राफ वह उपकरण है जो ट्रेन को ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तारों से बिजली सप्लाई लेता है। कभी-कभी, ओएचई और पैंटोग्राफ के बीच कुछ बाहरी या फॉरेन सामग्री फंस जाने के कारण पैंटोग्राफ फ्लैशिंग होती है।

DMRC ने आश्वासन दिया है कि यह घटना यात्रियों के लिए कोई सुरक्षा खतरा नहीं पैदा करती है।

दिल्ली मेट्रो के निदेशक (ऑपरेशंस) अनुज दयाल ने कहा, “फिर भी, इस मामले में सटीक कारण की आगे जांच की जाएगी। प्रभावित पेंटोग्राफ को तुरंत सेवा से बाहर कर दिया गया था। लगभग 5 मिनट के समस्या निवारण के बाद ट्रेन को शेष पेंटोग्राफ के साथ अपने आगे के सफर के लिए भेज दिया गया।”

यह घटना दिल्ली मेट्रो में पिछले कुछ दिनों में हुई आग लगने की दूसरी घटना है। 25 मई को भी, Rajiv Chowk मेट्रो स्टेशन पर एक ट्रेन में पैंटोग्राफ फ्लैशिंग हुई थी।

admin

Recent Posts

CG BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती

रायपुर. उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण…

8 hours ago

भारतीय हॉकी टीम की ‘भगवा’ जर्सी पर छिड़ा विवाद, पूर्व कप्तान ने Hockey India से पूछे तीखे सवाल

 नई दिल्ली एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम की जर्सी को लेकर…

8 hours ago

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और…

8 hours ago

आधार, PAN और बैंक अकाउंट भी नहीं साबित करते भारतीय नागरिकता! कोर्ट की बड़ी टिप्पणी जानिए

कोलकाता वोटर आईडी कार्ड, आधार, पैन कार्ड या बैंक अकाउंट का होना भारतीय नागरिकता का…

8 hours ago

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: भूपेश बघेल के खिलाफ सेक्स CD कांड में ट्रायल पर लगाई रोक

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सेक्स CD कांड मामले में हाईकोर्ट से…

8 hours ago

इंदौर को मिली बड़ी सौगात! नया फ्लाईओवर होगा तैयार, 1.78 लाख वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

इंदौर  मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक ‘रेडिसन…

8 hours ago