स्पोर्ट्स

IND VS ENG T20 Series: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ‘अजय’, अग्रेजों को 4-1 से हराई सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच हुई पांच टी20 मैचों की सीरीज पर टीम इंडिया ने कब्जा कर लिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अग्रेजों के खिलाफ भी अपना अजेय रथ जारी रखा और ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बाग्लादेश, श्रीलंका के बाद इंग्लैंड को भी चारों खाने चित्त कर दिया। उनकी कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने उतरी थी जिसमें से भारत 4-1 से सीरीज जीत गया। उनके कप्तानी के करियर की यह छठी द्विपक्षीय टी20 सीरीज रही।

सूर्या की कप्तानी में इस तरह जीते द्विपक्षीय टी20 सीरीज

नवंबर 2023 – ऑस्ट्रेलिया को घरेलू सीरीज में 4-1 से हराया
दिसंबर 2023 – साउथ अफ्रीका दौरे पर 1-1 से सीरीज बराबर
जुलाई 2024 – श्रीलंका को उसी के घर में 2-0 से हराया
अक्टूबर 2024 – बांग्लादेश को घरेलू सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया
नवंबर 2024 – साउथ अफ्रीका को उसी के घर में 3-1 से हराया
जनवरी-फरवरी 2025 – इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज 4-1 से जीती

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। मुंबई में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने महज 37 गेंदों में शतक जड़ दिया। अभिषेक शर्मा भारत के लिए टी20 में सबसे तेज शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए है। उनसे पहले भारत के लिए वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में शतक लगाया था।

वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी से वनडे सीरीज का आगाज होगा। पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा, दूसरी भिड़ंत 9 फरवरी को कटक और दोनों टीमों के बीच होगी और आखिरी वनडे मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

पहला वनडे – 6 फरवरी (नागपुर)
दूसरा वनडे – 9 फरवरी (कटक)
तीसरा वनडे – 12 फरवरी (अहमदाबाद)

ये भी पढ़ें:

तीसरा अमृत स्नान जारी…अब तक 35 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञान-इतिहास का अद्भुत करिश्मा ‘जंतर-मंतर’

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

4 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

14 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

15 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

15 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

16 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago