दिल्ली

डेढ़ लाख रुपये का इनामी गैंगस्टर जोगा डॉन गिरफ्तार, दिल्ली-हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

कुख्यात अंतरराज्यीय गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के लिए न या सिर्फ एक सफलता है बल्कि आतंकवादी नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता भी है। हरियाणा पुलिस ने जोगिंदर पर 1.5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर मन सिंह के नेतृत्व में एसआई मनीष, एसआई राजेश, एचसी मनजीत, एचसी प्रवीण, एचसी विकास, एचसी रोहित और एचसी रामजस की टीम ने एसीपी वेद प्रकाश के सुपरविजन में हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर इस खतरनाक गैंगस्टर को पकड़ा।

ACP स्पेशल सेल के मुताबिक जोगिंदर ग्योंग, जो कि हरियाणा के कैथल जिले के ग्योंग गांव का निवासी है, जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी, फरार आतंकवादी अर्श डल्ला और लकी पाटियाल का करीबी साथी है और यह गिरोह खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठन से भी जुड़ा हुआ है।

ACP स्पेशल सेल ने बताया कि जोगिंदर ग्योंग के खिलाफ कुल 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 15 मामलों में उसे दोषी ठहराया जा चुका है। वहीं, इन मामलों में 5 हत्याओं के केस भी शामिल हैं। जोगिंदर का नेटवर्क हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर तक फैला हुआ है। उसका भाई सुरेंद्र ग्योंग भी एक कुख्यात अपराधी था, जो 2018 में हरियाणा पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।

वहीं, उन्होंने आगे बताया कि, पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जोगिंदर हरियाणा के करनाल, पानीपत, कैथल आदि इलाकों में फिर से अपना नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। वह डॉक्टरों, ठेकेदारों, शराब कारोबारियों और अन्य धनाढ्य व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने की योजना बना रहा था।

ये भी पढ़ें:

Mahakumbh 2025: तीसरा अमृत स्नान जारी…अब तक 35 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

IND VS ENG T20 Series: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ‘अजय’

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

12 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

13 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

14 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

14 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

15 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

15 hours ago