अमृत स्नान

महाकुभ में तीसरा अमृत स्नान जारी है। अब तक 35 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैय़ वहीं, अखाड़ों के डुबकी लगाने का क्रम जारी है। वहीं, तीसरे अमृत स्नान को लेकर महाकुंभ में सुरक्षा-व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऑपरेशन इलेवन चलाया जा रहा है, जिसकी निगरानी खुद सुबह 3.30 बजे से सीएम कर रहे है।

बता दें कि, भक्तों की सुरक्षा के लिए वन-वे रूट तैयार किया गया है। वहीं, पांटून पुलों से किसी भी प्रकार ने आने-जाने में दिक्कत ना हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, संगम के घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया गया है, जहां पर सीनियर अफसर भी तैनाता है। जबकि, बैरिकेडिंग की भी संख्या बढ़ा दी गई है।

अमृत स्नान

डीआइजी वैभव कृष्ण ने बताया कि,’व्यवस्था बहुत अच्छी है । सभी अखाड़ों का स्नान सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है और समय से पहले ही संपन्न हो रहा है। अभी तक तीन अखाड़ों का स्नान हो चुका है। महानिर्वाणी अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़े ने सफलतापूर्वक स्नान कर लिया है और अन्य अखाड़े भी सफलतापूर्वक स्नान करेंगे।’

CM योगी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

वहीं, बसंत पंचमी पर अखाड़ों का अमृत स्नान जारी है। इस विशेष अवसर पर त्रिवेणी संगम पर जो भी साधु-संत अमृत स्नान कर रहे हैं, उन पर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 3.30 बजे से अपने सरकारी आवास पर स्थित वॉर रूम में सीनियर अधिकारियों से लगातार अमृत स्नान को लेकर अपडेट ले रहे है और उन्हें जरूरी निर्देश भी दे रहे है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *