स्पोर्ट्स

IND VS ENG T20 Series : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहली बार अग्रेजों से होगी जंग, शानदार है अब तक का रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा और इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। सूर्या के बतौर कप्तान यह उनके करियर की छठी टी20 सीरीज है और उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड अब तक काफी शानदार रहा है।

बता दें कि, सूर्याकुमार यादव अपनी कप्तानी में एक भी टी20 सीरीज नहीं हारे है और यह पहली बार होगा जब सूर्या इंग्लैंड के खिलाफ टी20 टीम की कप्तानी करेंगे। इससे पहले उन्होंने पहली बार टी20 सीरीज की कप्तानी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया इसके बाद साउथ अफ्रीका दौरे में गई भारतीय ने 2 मैचों की टी20 सीरीज को 1-1 बराबर किया। श्रीलंका को उसी के घर में क्लीन स्वीप करते हुए 2-0 से हाराया जिसके बाद घरेलू टी20 सीरीज में बांग्लादेश को 3-0 से हराया था।

आपको बता दें कि, भारत दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम यहां सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी जिसकी शुरूआत 22 जनवरी से होगी। टी20 के बाद दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे मैच 6 फरवरी को नागपुर में होगा। वहीं, दूसरी तरफ इस साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में 50 ओवरों की होने वाली है तो यह सीरीज एक प्रैक्टिस के तौर पर होने वाली है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago