देश

Weather Update: फिर लौटने वाला है उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। दिन में अच्छी धूप खिल रही है, धीमी-धीमी हवा से मौसम में नरमी भी बनी हुई है लेकिन इस दौरान तापमान में थोड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा दी जानकारी के मुताबिक एक बार फिर से बादलों का पहरा लगने वाला है जिससे बारिश का दौर शुरू होने वाला है।

स्काईमेट के अनुसार 21 जनवरी यानि आज पूर्वी, मध्य, और उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में इजाफा होने के आसार है जबकि, हिमालय के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं, 22 जनवरी से बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू होगा जिससे हरियाणा, दिल्ली, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

बारिश

बता दें कि, 22 जनवरी को पश्चिम हिमालय में एक नया पश्चिम विक्षोभ पहुंचेगा जिसका कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, इस दिन भारी बारिश नहीं होगी लेकिन उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हरियाणा के कुछ इलाकों एक या दो बार तेज बारिश हो सकती है। वहीं, तापमान में कुछ हद तक गिरावट भी देखने को मिलेगी जिससे असामान्य गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होने के साथ ही बारिश का दौर खत्म हो जाएगा जिससे एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है। जबकि, उत्तरी मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम की परिस्थितियां वापस लौट आएंगी। बता दें कि, बारिश होने से लोगों और किसानों को कुछ राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें :

चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले शुरू हो गया नया बखेड़ा, Team India की नई जर्सी पर पाकिस्तान का नहीं नाम

महाकुंभ में वायरल हुए IIT बाबा ने की भगवान महादेव से बात ! लोगों ने किया जमकर ट्रोल

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

4 minutes ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

53 minutes ago

बिहार से गिरफ्तार हुआ TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी, जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।…

1 hour ago

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

18 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

19 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

20 hours ago