मनोरंजन

अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे एक्टर सैफ अली खान, जानिए कैसी है अब तबीयत ?

अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को जानलेवा हमला हुआ जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट किया गया। सैफ डॉक्टर्स की टीम के ऑब्ज़र्वेशन में है। वहीं, अब एक अच्छी खबर ये है कि वो पहले से ज्यादा बेहतर है और वो तेजी से रिकवर कर रहे है। सैफ 5 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद अब अपने घर लौटने वाले है। आज उन्हें डिस्चार्ज मिलने वाला है।

मुंबई के लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि, सैफ अली खान को आज अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार कल ही रात डिस्चार्ज के लिए पेपर सबमिट कर दिए गए थे और सैफ को आज 10 से 12 बजे तक छुट्टी मिल जाएगी।

बता दें कि, अभिनेता पर हुए हमले के बाद उनके फैंस सेहत को लेकर काफी चिंतित थे और उनके जल्दी ठीक होकर घर लौटने का बेसब्री से इंतजार है। आपको जानकारी देते हुए बताए कि 16 जनवरी को सैफ अली खान के घर पर बांग्लादेश का रहने वाला मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शाहजाद चोरी के इरादे से घर में घुसा था और 1 करोड़ रुपये की मांग की थी।

वहीं, जब अभिनेता ने चोर को पकड़ने की कोशिश की तो उसने सैफ अली खान पर चाकू से 6 बार वार किए थे जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। खून से लथपथ सैफ को ऑटो में बैठाकर आधी रात को लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी दो सर्जरी हुई। लेकिन आज उन्हें डिस्चार्ज मिलने वाला है कि हालांकि उन्हें कुछ दिनों तक बेड रेस्ट पर रहना होगा।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

BJP में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने की PM की तारीफ, केजरीवाल पर बोला तीखा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को अचानक बड़ा राजनीतिक…

1 hour ago

हाई से अब इतनी सस्ती हुई चांदी, जानिए क्या है सोना-चांदी के दाम?

सोना और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी दाम…

3 hours ago

जयपुर में “सहकार से समृद्धि” पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला, सहकारी सुधारों को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…

19 hours ago

राघव चड्ढा पर केजरीवाल की सामने आई पहली प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…

23 hours ago

वक्त से पहले होगी बारिश, देश में समय से पहले मानसून देगा दस्तक ! IMD ने दी जानकारी

अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…

1 day ago

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…

1 day ago