उत्तर प्रदेश

खतरे में मर्द जात ? मानव शर्मा सुसाइड केस में पत्नी निकिता ने आरोपों को बताया झूठा

हमारे देश में लगातार एक के बाद एक आत्महत्या के केस सामने आ रहे है लेकिन कुछ केस ऐसे है जो हमे सोचने पर मजबूर कर देते है। आपको याद होगा अतुल सुभाष जिसने आत्महत्या कर ली थी और उसके पीछे अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था और अब ठीक वैसे ही केस आगरा से सामने आया है। जहां  शख्स का नाम मानव शर्मा है गले में फांसी का फंदा है और आंखों में उसके आंसू है और रोते हुए बोल रहा है मैं मारने जा रहा हूं इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ मेरी पत्नी निकिता जिम्मेदारी है और मानव शर्मा ने खुदकुशी करने से पहले हमारी सरकार से गुहार लगाई मर्द जात खतरे में है मर्दों को बचा लो इसके लिए एक कठोर कानून बनाना चाहिए।

मानव शर्मा की वीडियो ट्विटर और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ट्रेड कर रही है लोग बोल रहे है मानव शर्मा ठीक है उसके साथ गलत हुआ है सरकार को मर्दों की आवाज सुननी चाहिए। मानव शर्मा के स्पोर्ट में हजारों लड़के-लड़की आवाज उठाने लगे। लेकिन इसी बीच मानव शर्मा की पत्नी निकिता का वीडियो भी सामने आता है मानव शर्मा की आत्महत्या को लेकर निकिता ने अपना पक्ष रखा।

निकिता ने कहा कि मानव ने जो भी उनके ऊपर आरोप लगाए है वो सभी आरोप गलत है निकिता ने बताया कि मानव ने इससे पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की है निकिता ने उन्हे समझाने की कोशिश भी की थी लेकिन मानव उसकी नहीं सुनाता था वो उसके साथ मारपीट करता था और मानव की आत्महत्या से पहले निकिता ने मानव की बहन को मैसेज किए थे की मानव ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है वो कुछ गलत करने वाला है लेकिन निकिता ने कहा कि, मानव की बहन ने कहा कि वो ऐसा कुछ नहीं करने वाला है।

हालांकि, मानव और निकिता की शादी पिछले साल जनवरी में हुई थी शादी के बाद निकिता और मानव कुछ दिनों के लिए मुंबई में रहने लगे थे लेकिन मानव को पता चला की निकिता का किसी के साथ अफयर चल रहा है जिसके बाद मानव ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन निकिता ने उसे और उसके परिवार वालों को डराया और धमकाने की कोशिश की थी। जिसके बाद मानव ने इस तरह का कदम उठाया है इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है निकिता और मानव के परिवार वालों को पूछताछ के लिए भी बुलाया है।

ये भी पढ़ें:

सरकार की नाकामी को बजट सत्र में उठाएंगे- भूपेंद्र हुड्डा

krant Nama

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago