चण्डीगढ़

CHANDIGARH: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गिनवाई हरियाणा सरकार की नाकामी, बोले बजट सत्र में उठाएंगे सारे मुद्दे

CHANDIGARH: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता की, इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। बेरोजगारी, गरीबी, युवाओं को नौकरी न मिलना जैसे गंभीर मुद्दे सरकार की नाकामी को दर्शाते हैं। राज्य में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं, अवैध खनन जोरों पर है, और हर क्षेत्र में घोटालों की भरमार है।

हुड्डा ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है। वीवीपैट मशीनों का उपयोग नहीं किया जा रहा, जिससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावी रणनीति में व्यस्त है, जबकि जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा

हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा अब पेपर लीक सरकार बन चुकी है। उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया। यूनिवर्सिटियों को कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है, ताकि उन्हें धीरे-धीरे निजी हाथों में सौंपा जा सके।”

उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक अमेरिका भी बैलट पेपर का उपयोग कर रहा है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बैलट पेपर को जरूरी बताया था, ऐसे में भारत में भी इसकी जरूरत है।

लोकल बॉडी चुनावों को लेकर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता प्रचार में नहीं जा रहा, जबकि भाजपा ने अपने सभी दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा को हार का डर सता रहा है।

किरण चौधरी द्वारा दिए गए बयान कि “हुड्डा हमारे साथ हैं” के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि किरण चौधरी हमेशा भाजपा की मदद करती रही हैं

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

16 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

16 hours ago

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द: हेलिकॉप्टर विवाद से भड़की सियासत, संवेदनशीलता पर भी उठे सवाल

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा सियासी…

17 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में इस तारीख तक दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने किया ये अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है।…

18 hours ago

अफसर बनने के सपने में बन गई ठग! पुलिस ने गिरफ्तार की फर्जी ‘लेडी सिंघम’

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद…

19 hours ago

‘ईरान से तुरंत निकलें भारतीय…’, इजरायल से दोबारा जंग के बीच आई भारत की एडवाइजरी

मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान और इजरायल…

20 hours ago