हिमाचल प्रदेश में नदी किनारे पर पलटी बस, 8 लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में मनाली के पास आज यानि शुक्रवार को एक बस सड़क से फिसलकर ब्यास नदी के तट पर पलट गई जिससे आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि, बस मनाली से पठानकोट जा रही थी और दुर्घटना के समय उसमें 12 लोग सवार थे।
बता दें कि, दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। दुर्घटना में एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…