डोडा हमले में शामिल 3 आतंकवादियों के स्केच हुए जारी
डोडा हमले में शामिल 3 आतंकवादी के स्केच जम्मू कश्मीर पुलिस ने जारी कर दिए है। इसके साथ ही उनके बारे में सूचना देने पर 5-5 लाख रुपये नकद इनाम की भी घोषणा की गई है। वहीं, पुलिस के सीनीयर अधिकारियों और नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर सहित एक दर्जन से अधिक फोन नंबर भी साझा किए है ताकि लोग आसानी से संपर्क कर सकें।
बता दें कि, इस हमले में एक कैप्टन सहिच चार सैनिक शहीद हो गए थे। हाल के महीनों में डोडा में कई आतंकवादी घटनाएं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां इन वारदातों को पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं द्वारा पहाड़ी जिले में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास के तौर पर देख रही हैं।
आतंकवादियों के स्केच जारी करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ये तीनों जिले के ऊपरी इलाकों, खासकर डेसा जंगल में घूम रहे हैं, जहां 16 जुलाई को एक आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान हुई एक मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन और तीन सैनिक शहीद हो गए थे।
प्रवक्ता के मुताबिक, जम्मू कश्मीर पुलिस ने तीनों आतंकवादियों पर पांच-पांच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों से इन आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया है। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…