मदमहेश्वर ट्रेक पर बहा पुल
उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में मदमहेश्वर पैदल रास्ते पर गोंडार में पुल बह गया जिससे वहां 25 से 30 पर्यटक फंस गए। वहीं, SDRF के अधिकारियों ने बताया कि, आज सुबह पुल बहने की सूचना मिलने के बाद गोंडार के फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।
उन्होंने आगे बताया कि एसडीआरएफ (SDRF) की एक टीम इंस्पेक्टर अनिरूद्ध भंडारी के नेतृत्व में हेलीकॉप्टर से मदमहेश्वर से पांच किलोमीटर नीचे नानू नामक स्थान पर पहुंच गई है। उनके अनुसार, वहां पर करीब 25-30 लोग हैं जिनमें से अभी तक 10 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है जबकि अन्य लोगों को भी जल्द ही वहां से सुरक्षित स्थानों पर लाया जाएगा।
एसडीआरएफ की एक अन्य टीम भी अगस्त्यमुनि से पैदल मार्ग से होते हुए घटनास्थल पर पहुंच गयी है । पंचकेदार श्रृंखला में से एक मदमहेश्वर मंदिर उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में करीब 11 हजार फुट की उंचाई पर स्थित है ।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…