Categories: विदेश

“नहीं सुधरे तो कर देंगे बैन” पाकिस्तान पर क्यों भड़का रूस ?

इस्लामाबाद: अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद अब रूस ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। रूस ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने हमारे मुताबिक सुधार नहीं किया तो हम प्रतिबंध लगाने पर विचार करेंगे। दरअसल, भारत ने पिछले साल चावल निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद रूस ने पाकिस्तान से चावल खरीदना शुरू कर दिया। अब पाकिस्तान से जो चावल रूस पहुंचे हैं उनमें हानिकारक तत्व मिले हुए हैं। ऐसे में रूस ने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य की खेपों में उसकी फाइटोसैनिटरी चिंताओं का समाधान नहीं किया गया तो वह चावल के आयात पर फिर से प्रतिबंध लगा देगा।

रूस की संघीय पशु चिकित्सा और फाइटोसैनिटरी निगरानी (FSVPS) सेवा ने पाकिस्तान से आयातित चावल की एक खेप पर अंतरराष्ट्रीय और रूसी फाइटोसैनिटरी आवश्यकताओं के उल्लंघन के संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी। दिनांक 2 अप्रैल, 2024 को जारी अधिसूचना क्रमांक एफएस-एसए-3/6592 में पाकिस्तान से आई चावल की खेप में एक संगरोध जीव (पौधों का कीड़ा) “मेगासेलिया स्केलारिस (लोव)” की उपस्थिति देखी गई है। यह जीव पौधों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है और इससे बीमारी फैलने का खतरा होता है।

रूसी एफएसवीपीएस (FSVPS) ने रूस में पाकिस्तानी दूतावास में शीर्ष अधिकारी और व्यापार प्रतिनिधि से मामले की तत्काल जांच के लिए कहा है। रूसी अधिकारियों द्वारा जारी नोटिस की एक कॉपी से पता चलता है कि एफएसवीपीएस ने पाकिस्तानी दूतावास में संबंधित अधिकारी से भविष्य में इस तरह के उल्लंघन को रोकने के लिए कहा है और देशों के बीच व्यापार किए जाने वाले कृषि उत्पादों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फाइटोसैनिटरी मानकों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago