लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है. एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेता ताबड़तोड़ रैली और जनसभाएं कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मध्य प्रदेश के सतना पहुंचे. जहां खड़गे ने कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का दौरा रद्द होने का कारण बताते हुए कहा कि वे नहीं आ सके, क्योंकि उन्हें फूड पॉइजनिंग की शिकायत है.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा में कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की योजनाओं में आपको हर क्षेत्र का विकास दिखेगा. जिस देश में एक सुई नहीं बनती थी, वहां उन्होंने विज्ञान और अनुसंधान को बढ़ावा देकर रॉकेट तक बनाने का काम किया. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 102 सीटों पर जो वोटिंग हो गई है, उसमें INDIA गठबंधन को भारी बहुमत मिलेगा.
पीएम मोदी पर खड़गे ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी बहुत झूठ बोलते हैं. जैसे.. विदेशों से काला धन लाऊंगा, सबके खाते में 15 लाख आएंगे, हर साल 2 करोड़ नौकरियां दूंगा, किसानों की आय दोगुनी करूंगा, हम जो वादे करते हैं, वो पूरा कर दिखाते हैं.
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा, खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसे कानून बनाए और गरीबों के हितों की रक्षा की. वहीं नरेंद्र मोदी बोलते हैं- मैं गरीबों को मुफ्त राशन दे रहा हूं, लेकिन भूल जाते हैं कि ये तो कांग्रेस का बनाया कानून है, जिसमें हम गरीबों को राशन देते आ रहे हैं. लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला. ये सब नरेंद्र मोदी का झूठ था. नरेंद्र मोदी जिन्हें भ्रष्टाचारी कहते थे, अब उन्हें अपने साथ बैठा रहे हैं. ऐसा इसलिए.. क्योंकि अमित शाह के पास एक बहुत बड़ी ‘वाशिंग मशीन’ है, जिसमें ‘भ्रष्टाचारियों’ को डालकर साफ कर दिया जाता है.
सीकर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों के बीच पुलिस विभाग में चुनाव ड्यूटी से छूट लेने…
श्रीगंगानगर। राजस्थान का श्रीगंगानगर जिला आज कृषि उत्पादन के लिए देशभर में जाना जाता है।…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पूर्व…
आज के समय में गलत खानपान, प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने,…
जयपुर। राजस्थान में दिवाली के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के कई…
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण कई…