Categories: दिल्ली

हालात नहीं सुधार सकते तो विभाग बदल दीजिए… महिला ट्रेन ड्राइवर्स की मांग

महिला ट्रेन ड्राइवर्स ने रेलवे बोर्ड से अपनी दयनीय कामकाजी परिस्थितियों में सुधार करने या उन्हें अन्य विभागों में स्थानांतरित करने की अनुमति देने का आग्रह किया है। रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा को हाल ही में एक ज्ञापन सौंपते हुए महिला लोको पायलटों ने अपनी दुर्दशा को उजागर किया और “वन-टाइम कैडर चेंज” विकल्प की मांग की।

महिला ट्रेन ड्राइवर्स ने इस ज्ञापन में अपनी दुर्दशा को उजागर किया गया और “वन-टाइम कैडर चेंज” विकल्प की मांग की है. उन्होंने बताया कि इंजन में शौचालय सुविधाओं की कमी है, मासिक धर्म के दौरान पैड बदलने में असमर्थता, रात में भी किसी भी तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए सूनसान इलाके में भी इंजन से बाहर निकलने का अनिवार्य प्रावधान और देर रात की ड्यूटी के लिए कोई पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ सुविधा नहीं होना जैसी समस्याएं हैं, जिनका उन्हें रोजाना सामना करना पड़ता है.

बताते चलें कि वर्तमान में 1,500 से अधिक महिलाएं देश भर के विभिन्न रेलवे जोनों में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के रूप में काम कर रही हैं. वे विभिन्न रेलवे यूनियनों और फेडरेशन्स के जरिये रेलवे बोर्ड के साथ अपने मुद्दे उठाती रही हैं.

एक महिला लोको पायलट ने कहा कि वॉशरूम सुविधाओं के साथ रेलवे नए लोको (रेल इंजन) लेकर आ रहा है. मगर, पुराने इंजनों को नए इंजनों से बदलने में काफी समय लगेगा. एक अन्य महिला लोको पायलट ने बताया कि ‘रिकॉर्ड नोट ऑफ डिस्कशन’ में यह उल्लेख किया गया था कि इंजीनियरिंग, लोको पायलट और गार्ड श्रेणी में महिला कर्मचारियों को श्रेणी में बदलाव के लिए वन-टाइम विकल्प दिया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि उसके बाद इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसलिए हम मांग करते हैं कि अगर आप हमारी दयनीय कार्य स्थितियों में सुधार नहीं कर सकते, तो आप हमारे विभाग को बदल दें. एक अन्य महिला लोको पायलट ने जोर देकर कहा कि वे काम पर केवल बुनियादी सुविधाएं मांग रही हैं.

उन्होंने कहा कि जब हम शुरू में इस पेशे में आए थे, तो हमें यह नहीं बताया गया था कि इंजन में वॉशरूम की सुविधा नहीं है या हमें मासिक धर्म के दौरान अपने सैनिटरी पैड बदलने के लिए कोई जगह नहीं मिलेगी. हमें इसका एहसास तब हुआ जब हमने काम करना शुरू किया.

उन्होंने कहा कि हम कम से कम पानी पीते हैं, ताकि हमें शौचालय का इस्तेमाल करने की जरूरत न पड़े. मगर, यह विभिन्न बीमारियों का कारण बनता है. पुरुष लोको पायलटों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन महिलाओं की स्थिति दयनीय है. ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने महिला ड्राइवरों की मांगों का समर्थन किया.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago