हरियाणा और पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और जम्मू की ओर आने जाने वाली कई प्रभावित रहेंगी. इसमें कुछ ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशनों से रद्द रहेंगी, कुछ गंतव्य स्टेशनों पर नहीं जाएंगी और कुछेक ट्रेनें डायवर्ट रूट से चलेंगी. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण किसान आंदोलन की वजह से 8 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. इन ट्रेनों का शेड्यूल ये है.
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
ट्रेन नंबर 14815 , श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 18 अप्रैल को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा अंबाला कैंट से संचालित की जाएगी, यानी यह रेल सेवा श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
17अप्रैल को चली ट्रेन नंबर 14662 , जम्मू तवी-बाड़मेर रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया सनेहवाल -चण्डीगढ़ -अम्बाला कैंट होकर संचालित होगी.
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…