‘कभी पद की इच्छा नहीं रही’ हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

 CHANNEL 4 NEWS INDIA


हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गहमागहमी है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जहां कहा था कि अध्यक्ष रबड़ स्टैंप नहीं होना चाहिए। ऐसे में अब उनका माता मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का भी बयान आया है। प्रतिभा सिंह के बयान से थोड़े बहुत संकेत मिल रहे हैं कि उनकी कुर्सी जा सकती है. ऐसे में सियासी सर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रतिभा सिंह ने साफ कहा कि उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से काम किया है और आगे भी करती रहेंगी।

कभी भी क्षेत्रवाद या गुटबाजी को बढ़ावा नहीं दिया: प्रतिभा सिंह

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने समय में कभी भी क्षेत्रवाद या गुटबाजी को बढ़ावा नहीं दिया। आज उन्हें लगता है कि पार्टी उस रास्ते से थोड़ी भटक गई है, इसलिए अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करें और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर आगे बढ़ें। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी में किसे जिम्मेदारी देनी है, ये फैसला कांग्रेस हाईकमान का होता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और लोगों को सरकार से काफी उम्मीदें हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी है।

कभी पद की इच्छा नहीं रही: प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही कांग्रेस की सरकार बनी है, इसलिए हर स्तर पर उनका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने अपने कार्यकाल को सफल बताया और कहा कि उन्होंने संगठन को मजबूत किया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज भी लोग वीरभद्र सिंह को याद करते हैं और होली लॉज (उनका निवास) हमेशा उनके बताए रास्ते पर ही चलेगा। जनता के दुख-दर्द को समझना और दूर करना उनका लक्ष्य रहेगा। प्रतिभा सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें कभी पद की इच्छा नहीं रही। हाईकमान ने जो भी जिम्मेदारी दी, उन्होंने उसे पूरी ईमानदारी से निभाया। आगे भी जो जिम्मेदारी मिलेगी, वह उसे निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी हाईकमान जल्द ही प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी (पीसीसी) बनाएगा और मीडिया में चल रही अफवाहों पर विराम लगेगा।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago