देश

Jaishankar: ‘आसिम मुनीर कट्टरपंथी, पहलगाम आतंकी हमला उसी का नतीजा’, विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान

पहलगाम आतंकी हमले पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि ‘भारतीय क्षेत्र जम्मू कश्मीर में बर्बर आतंकी हमला किया गया, जहां 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी गई। यह हमला कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर किया गया था क्योंकि कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर ही आधारित है।’

उन्होंने इसे पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की कायराना करतूत करार दिया और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को कट्टरपंथी विचारधारा का समर्थक बताया।

डॉ. जयशंकर ने कहा, “यह हमला भारतीय क्षेत्र जम्मू-कश्मीर में किया गया, जहां 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी गई। यह हमला कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर किया गया था, क्योंकि कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर ही आधारित है। हमले के द्वारा धार्मिक भेदभाव को बढ़ाने की कोशिश की गई और लोगों को धर्म पूछकर मारा गया। पाकिस्तान की सेना के जो प्रमुख हैं, वो खुद धार्मिक कट्टरपंथी हैं। पहलगाम में हुआ आतंकी हमला उसी कट्टरपंथी सोच का नतीजा है।”

इस हमले में मारे गए अधिकांश पर्यटक भारतीय नागरिक थे, और हमलावरों ने पासपोर्ट देखकर हिंदू धर्म के लोगों को निशाना बनाया। इससे यह स्पष्ट होता है कि हमले का उद्देश्य धार्मिक भेदभाव फैलाना था। हमले के बाद, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इसे कायराना हमला बताते हुए हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात की। इसके साथ ही, भारत ने पाकिस्तान से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस हमले के बाद, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने भारत को चेतावनी दी कि किसी भी सैन्य कार्रवाई का पाकिस्तान “त्वरित और मजबूत” जवाब देगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, और फ्रांसीसी राजदूत थियरी मैथो ने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की है।

भारत ने स्पष्ट किया है कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं आएगा और वह आतंकवादियों, उनके संरक्षकों और योजनाकारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखेगा।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

2 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

2 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

2 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

2 hours ago