‘मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो’ ISI एजेंट से बोली ज्योति मल्होत्रा !

 CHANNEL 4 NEWS INDIA


हरियाणा के हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का शक गहराता जा रहा है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के एजेंट हसन अली के साथ उसकी एक और वॉट्सऐप चैट सामने आई है। इसमें हसन, ज्योति से कहता है – “जो यार, मेरे दिल से दुआ निकलती है कि आप हमेशा खुश रहो, हंसते-खेलते रहो।”  जवाब में ज्योति ने हंसी वाले इमोजी के साथ लिखा – “मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो।”

पठानकोट दौरा बना संदेह की वजह 

ज्योति एक साल पहले पठानकोट गई थी। उसने वहां कोई वीडियो नहीं बनाया, लेकिन फेसबुक पर डाली गई तस्वीरों और एक छोटी क्लिप से उसकी यात्रा का पता चल गया।  इसके बाद NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) की टीम उसे वहां जांच के लिए ले गई। जांच एजेंसियों को शक है कि वह वहां सेना के कैंट और एयरबेस की रेकी (निगरानी) के लिए गई थी। बता दें, पठानकोट एयरबेस पर 2016 में आतंकी हमला भी हो चुका है और हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी यह इलाका टारगेट पर था।  ज्योति के मोबाइल की फोरेंसिक जांच में सेना से जुड़ी चीजें मिली हैं। साथ ही उसके बैंक अकाउंट में दुबई से ट्रांजैक्शन का भी खुलासा हुआ है। जांच में जम्मू-कश्मीर के एक यूट्यूबर को भी चंडीगढ़ बुलाकर ज्योति के सामने बैठाकर पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि ज्योति ने पाकिस्तान के दूतावास में काम करने वाले अधिकारी ‘दानिश’ से चैट की थी। उसने उस चैट में ब्लैकआउट का मैसेज और सायरन बजने की जानकारी भी साझा की थी। बाद में वह चैट डिलीट कर दी गई।

धार्मिक स्थलों के नाम पर सुरक्षा पर नजर

ज्योति के यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद जो’ पर ज्यादातर वीडियो धार्मिक यात्राओं से जुड़े हैं। लेकिन NIA को इनमें एक पैटर्न दिखा –  उसने धार्मिक स्थलों की जानकारी देने के बजाय वहां की सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था पर ज्यादा फोकस किया। कई देशों की यात्रा, अब वीडियो हो रही जांच ज्योति ने पाकिस्तान, चीन, इंडोनेशिया, दुबई, थाईलैंड, नेपाल और भूटान की यात्रा की है। NIA और IB की टीमें अब इन सभी देशों की उसकी यात्रा और यूट्यूब वीडियो की गहराई से जांच कर रही हैं।

जल्द कोर्ट में पेशी, रिमांड 22 मई को खत्म 

NIA तीन दिन की पूछताछ कर चुकी है और अब ज्योति को 22 मई को हिसार की कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह केस अब पूरी तरह NIA अपने हाथ में ले सकती है, क्योंकि मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

50 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago